लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भूमि घोटाले में एसडीएम तहसीलदार सहित 9 पर FIR

लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भूमि घोटाले में एसडीएम तहसीलदार सहित 9 पर FIR

शिवपुरी, मोनू प्रधान। शिवपुरी चिटोरा विनेगा क्षेत्र (Shivpuri Chitora Vinega Region) में पिछले दिनों हुए भूमि घोटाले (Land Scam) में राज्य प्रशासनिक सेवा (State Administrative Service) कई अधिकारी (Officers) कार्रवाई की जद में आ गए हैं। लोकायुक्त पुलिस (Lokayukta Police) ने इस मामले में 9 लोगों के विरुद्ध आपराधिक षड्यंत्र (Criminal Conspiracy) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention Of corruption Act) की धारा 7 के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। इसमें एसडीएम, तहसीलदार सहित कई अधिकारी भी जांच के दायरे में आ रहे हैं, जिनमें एक अपर कलेक्टर भी बताए जा रहे हैं।

दरअसल, शिवपुरी में चिटोरा विनेगा क्षेत्र में पिछले समय बड़े स्तर पर जमीन की खरीदी-बिक्री हुई थी, जिसमें विवादित जमीन कारोबारी सत्येंद्र सिंह सेंगर (Satendra Singh Senghar) ने सोलर एनर्जी प्लांट (Solar Energy Plant) को जमीन बेची थी। इसमें वन भूमि (Forest Land) की भी खरीदी और बिक्री हुई थी। लोकायुक्त पुलिस ने इस प्रकरण में संज्ञान लेते हुए जांच के बाद शिवपुरी के तत्कालीन एसडीएम प्रदीप सिंह तोमर, तत्कालीन तहसीलदार रोहित रघुवंशी, तहसीलदार जीएस बेरवा जो वर्तमान में करेरा में पदस्थ हैं, वरिष्ठ उप पंजीयक अशोक कुमार उप पंजीयक कार्यालय में पदस्थ महेंद्र सिंह कौरव, राजस्व निरीक्षक नितेंद्र श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार श्रीमती शारदा पाठक, पटवारी अमृता शर्मा और जमीन बेचने वाले सत्येंद्र सिंह सेंगर के विरुद्ध धारा 120 बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात 7 के तहत एफ आई आर दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक शिवपुरी में हुए इस भूमि घोटाले में शिवपुरी में पदस्थ रहे एक एसडीएम जो वर्तमान में अपर कलेक्टर हैं वह भी जांच के घेरे में आ रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews