अतिथि व्याख्याताओं ने यशोधरा राजे सिंधिया से की मुलाकात, सीएम की घोषणाएं जल्द लागू करने की मांग

अतिथि व्याख्याताओं ने यशोधरा राजे सिंधिया से की मुलाकात, सीएम की घोषणाएं जल्द लागू करने की मांग

Guest lecturers met Minister Yashodhara Raje Scindia : तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के शिवपुरी प्रवास के दौरान अतिथि व्याख्याताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होने मंत्री सिंधिया को बताया कि शासन स्तर पर दो कैबिनेट हो गई है लेकिन सीएम द्वारा पंचायत में की गई घोषणा के अनुसार  अतिथि व्याख्याताओं का प्रस्ताव पास नहीं हुआ है। इसपर यशोधरा राजे ने आगामी कैबिनेट में प्रस्ताव पास कराने का आश्वासन दिया है।

सीएम ने की थी घोषणाएं

इसकी जानकारी देते हुए पॉलीटेक्निक अतिथि विद्वान (व्याख्याता) संघ के प्रदेश सचिव दिनेश कुमार सेन ने बताया 11 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल आवास पर तकनीकी शिक्षा विभाग से संबद्ध 69 पॉलीटेक्निक एवं 5 इंजीनियरिंग कॉलेज में निरंतर कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं को बाहर न किए जाने, 50000 रूपये प्रतिमाह मासिक वेतनमान, शासकीय सेवकों के समान अवकाश की सुविधा, एक अकादमिक सत्र में अतिथि व्याख्याताओं को उनके आसपास के कॉलेज में स्थानांतरण की सुविधा, अतिथि व्याख्याताओं को पीएससी की परीक्षा में संशोधित कर 25% पद आरक्षित किए जाने, अनुभव के प्रतिवर्ष 4 और अधिकतम 20 अतिरिक्त अंक को बढ़ाकर अधिकतम 10% दिए जाने की व्यवस्था करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणाएं उच्च शिक्षा विभाग तकनीकी शिक्षा विभाग में लागू होना सुनिश्चित किया गया है।

जल्द क्रियान्यन की मांग

इन घोषणाओं के लिए  समस्त अतिथि व्याख्याताओं ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा है कि इनके भविष्य की चिंता दूर करते हुए महापंचायत में की गई घोषणाओं का क्रियान्वन जल्द से जल्द किया जाए। इसके लिए कैबिनेट के माध्यम से इन्हें पास कराकर, विभाग द्वाराये  आदेश चुनाव आदर्श आचार संहिता से पहले जारी हो जिससे सभी अतिथि व्याख्याताओं को महापंचया में की गई घोषणाओं का लाभ मिल सके। इसे लेकर यशोधरा राजे सिंधिया ने उन्हें आश्वासन दिया है। उनके स्वागत के दौरान अतिथि व्याख्याता स्वाति अग्रवाल, आरती कुशवाह, सतीश शर्मा, मनोज शाक्य, मनीष चौकोटिया, योगेश गुप्ता, दिनेश सेन, ओमप्रकाश सोलंकी, सुघर सिंह जाटव, अमन सैनी, लता पचौरी, राधेश्याम कुशवाह, रिंकू रजक उपस्थित रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews