आसमान से गिरा भारी पार्टिकल,मकान ध्वस्त, जमीन में गहरा गड्ढा, सदमे में परिवार, ग्वालियर एयर बेस को प्रशासन ने दी सूचना

आसमान से क्या गिरा, क्या ये भारतीय वायुसेना के विमान से या फिर किसी हेलीकॉप्टर से गिरा ये जांच के बाद ही पता चल सकेगा लेकिन पहलगाम हमले के बाद इस तरह से आसमान से किसी भारी पार्टिकल का इस तरह नीचे गिरना और घर का तहस नहस होना लोगों को चिंता में डाल रहा है, हालाँकि प्रशासन ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि सबकुछ ठीक है
Shivpuri News

Heavy particle fell from the sky:  शिवपुरी जिले के पिछोर में आज उस समय सनसनी फ़ैल गई जब तेज आवाज के साथ जब शिक्षक मनोज सगर के घर पर आसमान से कुछ गिरा, पलभर में ही पूरा मकान और आसपास का क्षेत्र धुएं से भर गया, पार्टिकल के गिरने से मनोज के घर के दो कमरे ध्वस्त हो गए और जमीन में 5-10 फीट गहरा गड्ढा हो गया, ईश्वर की कृपा रही कि कोई जनहानि नहीं हुई? उधर घटना के बाद विधायक प्रीतम लोधी,  पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया, अधिकारियों ने घटना क सूचना ग्वालियर एयर बेस को दे दी है।

पिछोर में रहने वाले मनोज सागर उनकी पत्नी अंजू और दो बेटे उस समय बाल बाल बच गए जब आसमान से गिरी किसी भारी वस्तु ने उनके घर को ध्वस्त कर दिया, मकान ध्वस्त होते ही चीख पुकार मच गई, परिजन एक दूसरे को आवाज लगाने लगे और उनकी जान में जान तब आई जब चारों ने एक दूसरे को देख लिया।

धमाके से घर ध्वस्त, मोहल्ला दहशत में 

दर असल आज सुबह करीब 11 बजे जब मनोज अपनी पत्नी अंजू के साथ खाना खा रहे थे और दूसरे कमरों में उनके दोनों बेटे खाना खा रहे थे तभी एक तेज आवाज आई और धमाके के साथ उनके घर के दो कमरे ध्वस्त हो गए, घर के चौक में एक गहरा गड्ढा हो गया, परिजनों की माने तो जब ये घटना हुई तब आसमान से कोई हवाई जहाज या हेलीकॉप्टर के निकलने की आवाज सुनाई दी थी।

घर की महिला सदमे में,  अस्पताल भेजा 

धमाका होते ही पूरे घर में धुना धुना हो गया, परिजनों ने एक दूसरे को आवाजे लगाई और जब सब लोग एक जगह इकट्ठा हो गे इताब उनकी जान में जान आई, इस घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन मनोज सागर की पत्नी अंजू को पत्थर उचटकर लगने से मामूली चोट आई है, मीडिया को जानकारी देते समय वे कांप रही थी जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि घटना के समय उनका क्या हाल रहा होगा।

ईश्वर का धन्यवाद परिवार सुरक्षित 

मनोज ने मीडिया को बताया कि ऊपर से एक तेज आवाज आई और सबकुछ नष्ट हो गया, लेकिन ईश्वर का धन्यवाद है हम चारों सुरक्षित बच गए, लेकिन हमारा घर, कार, बाइक सब नष्ट हो गए चौक में करीब 5 से 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया है उन्होंने बताया कि उनका करीब 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

ग्वालियर एयर फ़ोर्स के अधिकारियों से संपर्क में शिवपुरी प्रशासन 

उधर घटना की जानकारी मिलते है पिछोर पुलिस के आला अधिकारी  मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली, स्थानीय भाजपा विधायक प्रीतम लोधी भी मौके पर पहुंचे उन्होंने प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए, उधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संभवतः एयर फ़ोर्स के विमान से कोई भारी पार्टिकल अलग होकर मनोज सगर के घर पर गिरा है, कोई जनहानि नहीं हुई है हम घटना के सम्बन्ध में ग्वालियर एयर फ़ोर्स के अधिकारियों से संपर्क में है।

[dgv_vimeo_video id=”1078590487″]

[dgv_vimeo_video id=”1078590551″]

[dgv_vimeo_video id=”1078590588″]

[dgv_vimeo_video id=”1078590648″]

[dgv_vimeo_video id=”1078590708″]

[dgv_vimeo_video id=”1078590796″]

[dgv_vimeo_video id=”1078590928″]

शिवपुरी से शिवम पांडेय की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews