Shivpuri News : चरित्र संदेह के चलते पत्नी की गला काटकर हत्या, आरोपी पति फरार

Shivpuri News : चरित्र संदेह के चलते पत्नी की गला काटकर हत्या, आरोपी पति फरार

Shivpuri News : शिवपुरी जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, यहाँ एक पति ने अपनी पत्नी की हसिये से गला काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया, महिला तीन बच्चों की माँ है, बताया जा रहा है कि आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था इसलिए उसने हत्या की है, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है, घटना के बाद से आरोपी पति फरार है।

बच्चों को दूध देने गई सास ने बहू का शव देखा तो निकली चीख 

शिवपुरी जिले के बैराड कसबे में गोवर्धन थाना क्षेत्र में गाजीगढ़ गाँव में रहने वाले एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, घटना का खुलासा उस समय हुआ जब मृतका गिरिजा की सास सुबह बहू के कमरे में बच्चों को दूध देने पहुंची, कमरे में लहूलुहान पड़ी बहू को देखकर उसकी चीख निकल गई, शोर सुनकर अन्य परिजन और पड़ोसी भागकर वहां पहुंचे और फिर पुलिस को सूचना दी गई।

पति करता था पत्नी के चरित्र पर शक, हत्या के बाद से फरार 

थाना प्रभारी शिवनाथ सिंह सिकरवार फ़ोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ  घटना स्थल पर पहुंचे, पुलिस ने शव की जांच पड़ताल की तो गले पर धारदार हथियार के निशान थे, पास में ही हसिया भी पड़ा था, उन्होंने बताया कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि पति वृन्दावन अपनी पत्नी गिरिजा के चरित्र पर शक करता था , उसे संदेह था कि गिरिजा के और मर्दों के साथ भी सम्बन्ध है इसलिए उसने हत्या की है , जांच के बाद ही सही वजह सामने आ पायेगी, आरोपी पति फरार है उसकी तलाश की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”850831557″]

[dgv_vimeo_video id=”850830239″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews