
Shivpuri News : शिवपुरी जिले के पिछोर तहसील अंतर्गत एक पटवारी का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पटवारी किसान से पंजीयन करने के एवज में 10 हजार रुपए की मांग करता हुआ सुनाई दे रहा है। इसके बाद पटवारी रिश्वत तक नहीं रुका बल्कि पटवारी ने यादव समाज पर भी अमर्यादित टिप्पणी की।
यादव समाज के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल
दरअसल, पटवारी ने कहा कि तुम्हारी जात खराब है। तुम लोग कंजूस हो तुम काम नहीं कर पाओगे। इतना ही नहीं, पटवारी ने यादव समाज के साथ- साथ लोधी आदिवासी यादवों गुर्जरों की जाति का अनुभव के किसान को देता हुआ सुना जा सकता है। जिसके बाद किसान राघवेंद्र पुत्र श्रीराम यादव ने समाज के लोगों के साथ पिछोर तहसीलदार अखिलेश शर्मा को आवेदन देकर इसकी शिकायत की। जिसमें उन्होंने बताया कि, पटवारी आशाराम चौहान ने रिश्वत की मांग की। साथ ही, यादव समाज के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
नहीं करा पाया पंजीयन
वहीं, भड़ोरा निवासी किसान राघवेंद्र यादव का कहना है कि उसकी 10 बीघा जमीन में गेहूं की फसल है। समर्थन मूल्य का पंजीयन कराने गया तो बताया गया कि खसरे में खेत खाली दर्शाया है। पटवारी को कॉल लगाया तो वह 10 हजार रुपए रिश्वत मांगने लगा। रिश्वत देने से मना किया तो वह यादव व गुर्जर जाति को खराब बताने लगा कहने लगा कि लोधी बढ़िया और आदिवासी ठीक हैं। वह लाखों रुपए भी खर्च कर देते हैं। किसान का कहना है कि रिश्वत नहीं देने से वह पंजीयन नहीं करा पाया।
उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन
इस मामले में पटवारी आशाराम चौहान का पक्ष जानने के लिए मोबाइल नंबर पर कई बार कॉल लगाया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। तहसीलदार अखिलेश शर्मा ने मामला सामने आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
शिवपुरी से आशीष पांडेय की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

