सरपंच की शिकायत की तो ग्रामीणों पर भड़क गए विधायक, वीडियो हुआ वायरल

सरपंच की शिकायत की तो ग्रामीणों पर भड़क गए विधायक, वीडियो हुआ वायरल

शिवपुरी, मोनू प्रधान| कोलारस विधायक (Kolaras MLA) वीरेंद्र सिंह रघुवंशी (Virendra Singh Raghuvanshi) का ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Video Viral) हो रहा है| विधायक अपने क्षेत्र के दौरे पर गए हुए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने रोजगार गारंटी के तहत काम न मिलने की शिकायत विधायक रघुवंशी से की और सरपंच की मनमानी के बारे में भी बताया। विधायक रघुवंशी ने ग्रामीणों से कहा कि आप लोग अपनी सूची बनाकर सरपंच को दे दीजिए और काम की स्वीकृति वह दिला देंगे। जिस पर एक ग्रामीण ने कहा की सरपंच द्वारा मजदूरों को काम नहीं दिया जा रहा है और इतना ही नहीं फर्जी खाते तैयार कर शासकीय राशि निकाली जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी इस समस्या का निराकरण करवाइए जिस पर विधायक रघुवंशी भड़क गए और अभद्र भाषा में बात करने लगे।

इतना ही नहीं जो ग्रामीण शिकायत कर रहे थे उनको भी विधायक रघुवंशी ने वहां से भगाने का प्रयास किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| रघुवंशी की अभद्रता का वीडियो सोशल साइट पर जमकर वायरल हो रहा है। विधायक रघुवंशी एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि हैं ग्रामीणों के साथ उनकी अभद्र भाषा में बात करना कहां तक सही है। वही मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews