पोषण आहार के नाम पर बांटे इल्लियों वाले लड्डू, सहायिका ने स्वीकारी गलती, अधिकारी ने की टालमटोल

पोषण आहार के नाम पर बांटे इल्लियों वाले लड्डू, सहायिका ने स्वीकारी गलती, अधिकारी ने की टालमटोल

शिवपुरी/परवेज खान

कोरोना वायरस के चलते हुए लॉक डाउन का असर बच्चों की सेहत पर न पड़े और उन्हें पोषण आहार समय पर मिलता रहे इस उद्देश्य से शासन ने सभी आंगनवाड़ियों को पौष्टिक लडडू बच्चों को दिए जाने के निर्देश दिए है।  लेकिन महिला बाल विकास विभाग शिवपुरी द्वारा बरती गई बड़ी लापरवाही के चलते बच्चों के जान के साथ ही खिलवाड़ किये जाने का मामला सामने आया है।

नगर के वार्ड क्रमांक 35 स्थित आंगनवाड़ी द्वारा मंगलावर को बच्चों को पोष्टिक लड्डू देने की बजाय बूंदी के सड़े लडडू दिए गए जिसे खाने के बाद कुछ बच्चो ने उल्टियां तक कर दी। इसके बाद जब लड्डूओं को देखा गया तो उसमें इल्लियां ओर मरी मक्खियां पाई गई।इसके बाद अब घरवालें बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं  दूसरी ओर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ज्योति शाक्य का कहना है कि खाना बनाने वाले समूह ने यह सड़े लडडू पहुचाये थे और अब समूह संचालक भी गलती मान रहा है। लेकिन जब इस सम्बंध में महिला बाल विकास अधिकारी देवेंद्र सुनदियाल से बात की गई तो उन्होंने जांच उपरांत कारवाही की करने की बात कहकर मामले को टाल दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews