आंखों में मिर्ची झोंककरथाने से 100 मीटर की दूरी पर 18 लाख की लूट

आंखों में मिर्ची झोंककरथाने से 100 मीटर की दूरी पर 18 लाख की लूट

शिवपुरी, मोनू प्रधान। जिले में बदमाश किस तरह बेख़ौफ़ हैं उसका उदाहरण कोलारस में देखने को मिला।जहाँ  थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर बुलट पर आये तीन बदमाशों ने एक व्यापारी के पुत्र की आँखों में मिर्ची झोंककर उसके 18  लाख की लूट कर ली।
जानकारी के अनुसार कोलारस में रहने वाले व्यापारी गिर्राज सिंघल के पुत्र  गर्वित सिंघल पुत्र  लगभग 1 बजे के आसपास भारतीय स्टेट बैंक (State bank of india) ब्रांच से 18 लाख रुपये कैश निकालकर अपने गोदाम पर जा रहा था  तभी गायत्री मंदिर के पास बाइक सवार 3 बदमाशों ने व्यापारी के आँखों  पर मिर्ची फेंकककर 18  लाख लूट लिए हुए फरार हो गए।  घटना की सूचना व्यापारी ने परिजनों को दी जिसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया गया।  सूचना के बाद के बाद थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने तत्परता दिखाते गए आरोपियों  की तलाश में जुट गई।  लूट की घटना की जानकारी लगते ही जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल (SP Rajesh singh chandel), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण  कुमार (ADSP Praveen kumar)  और एसडीओपी अमरनाथ वर्मा (SDOP Amarnath varma) मौके पर पहुंचे और मामले की बारीकी से जाँच की पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने भारतीय स्टेट बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज भी चेक  किये साथ ही जरूरी दिशा निर्देश दिए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews