प्रशासन की लापरवाही की भेंट चढ़ी कुपोषित बच्ची! मौत, कमलनाथ ने सरकार को घेरा

प्रशासन

शिवपुरी, मोनू प्रधान। शिवपुरी (Shivpuri) जिले के लिए अभिशाप ही कहा जाएगा कि आज भी कुपोषण (malnutrition) के दंश से जिले भर में कई आदिवासी परिवार जहां भूखा मरने की कगार पर हैं । वहीं उनके मासूम बच्चे कुपोषण की चपेट में आकर अल्प समय में ही काल के गाल में समा रहे हैं। एक ओर प्रशासन जहां योजनाओं के क्रियान्वयन को पूर्ण दर्शाता है तो वही दूसरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan)के स्वर्णिम मध्यप्रदेश को भी कहीं ना कहीं यह कुपोषण मुंह चिढ़ाता नजर आ रहा है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA के साथ मिलेगा एरियर का लाभ, सैलरी में आएगा उछाल

वही इस तस्वीर को आप देख रहे हैं जिसमे अपनी मां की गोद में बेठी 1 वर्षीय लक्ष्मी ।  पिता का नाम चंद्रभान आदिवासी। पता कोलारस अनुविभाग का रिझारी गांव हाल निवासी कोलारस। शानिवार की शाम लक्ष्मी की मां गीता आदिवासी उसे लेकर कोलारस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी। जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखकर शिवुपरी रैफर कर दिया। शिवपुरी में उसे PICU में भर्ती किया गया, बताया गया है कि लक्ष्मी का पिता शिवपुरी में इलाज से संतुष्ट नही था इस कारण वह बच्ची को वापस अपने घर ले आया। और घर पर ही कुपोषित बच्ची ने दम तोड़ दिया।

वैसे तो मप्र सरकार (MP Government) का कुपोषण से लडने के लिए पूरा एक विभाग महिला बाल विकास विभाग बना हुआ है। लेकिन इस लक्षमी की तस्वीर देखकर लगता है कि यह विभाग कुपोषण से कैसे लड रहा हैं। लक्ष्मी के पिता का कहना था कि वह कोलारस स्वास्थ्य केंद्र तीन दिन से चक्कर लगा रहा है लेकिन उसकी किसी ने नही सुनी। अब 3 दिन बाद उसे शिवपुरी भेजा गया। मृतक बच्ची के पिता की माने तो बच्ची की मौत पर बबाल न खड़ा हो,इसलिए बाकायदा महिला बाल विकास के कर्मचारियों ने बच्ची के माता पिता को चुप रहने 5000 रुपये भी दिए।

यह भी पढ़े.. Dewas News: खण्‍डवा उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, कलेक्टर ने दिए ये निर्देश

बच्ची की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने ट्वीट एमपी बीजेपी और शिवराज सरकार को घेरा है। उन्होंने लिखा है कि उपचुनाव क्षेत्रों में भाजपा का कन्या पूजन कार्यक्रम जारी और वही नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर मध्यप्रदेश के शिवपुरी के कोलारस में कुपोषित आदिवासी परिवार की मासूम लक्ष्मी की दुखद मौत, परिवार भटकता रहा इलाज नहीं मिला। यह है भाजपा (mp bjp) का सेवा, समर्पण,जनकल्याण सुराज व कन्या पूजन अभियान..?

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews