
MD drug worth 17 lakhs caught in Shivpuri : शिवपुरी जिले में खनियाधाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 लाख की एमडी ड्रग पकड़ी है। ये ड्रग कार से मुंबई से चंदेरी ले जाई जा रही थी। पुलिस ने 143 ग्राम एमडी ड्रग के साथ एक कार भी बरामद की है। इसी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
खनियाधाना पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा ड्रग सप्लाई की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस बुधना नदी के पास चेकिंग पॉइंट लगाकर वहां से गुजरने वाली गाड़ियों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान एक कार से एमडी ड्रग बरामद किया गया। कार को मुंबई से चंदेरी ले जाया जा रहा था और उसमें 143 ग्राम mephedrone ड्रग पाया गया। पुलिस ने सेंट्रो कार भी बरामद की है और आरोपी निसार खान को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई ड्रग की कीमत करीब 17 लाख रूपये है।
आरोपी मुंबई का रहने वाला है और उसने स्वीकारा कि वो पहले भी ड्रग सप्लाई के मामले में पकड़ा जा चुका है। वो मुंबई से इंदौर होते हुए चंदेरी जा रहा था। पूछताछ में आरोपी ने मुंबई के किसी आशीष मेहता का नाम लिया है जो उसे ड्रग सप्लाई करता था। फिलहाल पुलिस उससे और पूछताछ कर रही है और उसके आशीष मेहता की भी तलाशी की जा रही है। आरोपी के पास से मोबाइल, सिम और कुछ अन्य सामान भी बरामद हुआ है। उसके खिलाफ धारा 307/2023 धारा 08/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्द किया गया है। शिवपुरी पुलिस के लिए ये बड़ी कामयाबी है और उम्मीद की जा रही है कि इसके जरिए एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है।
शिवपुरी से शिवम पांडेय की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”834992499″]
[dgv_vimeo_video id=”834992604″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

