मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की घोषणा- “एनटीपीआई कॉलेज जल्द ही आईटी यूनिवसिर्टी बनेगा”

bjp-ex-mla-statement-on-yashodhara-raje-scindia

शिवपुरी, आरिफ खान। एनटीपीआई कॉलेज जल्द ही आईटी यूनिवसिर्टी बनेगा, ये घोषणा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने की है। मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री बनाये जाने के बाद पहली बार शिवपुरी पहुंची खेल एवं तकनीकी शिक्षा विभाग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने एनटीपीआई कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज सहित आईटीआई कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री के साथ तकनीकी शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव केरोलिन खोंगवार,आयुक्त पी नरहरि, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय के वीसी सुनील गुप्ता, कौशल विकास विभाग के संचालक धनराजू एस मौजूद रहे।

बाद में पत्रकारों से बातचीत में यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी स्थित एनटीपीआई कॉलेज को जल्द ही आईटी यूनिवसिर्टी बनाया जाएगा। साथ ही आईटीआई कॉलेज में नए कोर्स के साथ साथ इंड्रस्टीज की मांग के अनुरूप कोर्स चलाये जाएंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार के अवसर ज्यादा प्राप्त हो सके।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews