
शिवपुरी, मोनू प्रधान। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़े लुहारपुरा में करंट लगने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इनमें दो महिलाएं मां बेटी एवं उनका एक दामाद है जो ससुराल में घर जमाई बनकर रह रहा था।
देहात थाने के पीछे बड़े लुहारपुरा में रहने वाले काशीराम ओझा विद्युत मंडल से रिटायर कर्मचारी हैं। उनके घर के अंदर उनकी पत्नी उनकी बेटी और दामाद तीनों सो रहे थे, तभी कोई स्वीच निकालने को लेकर संभवतः करेंट लग गया। इस हादसे में कमलाबाई (उम्र 55), मनोज ओझा (उम्र 35) निवासी नरसिंहगढ़ और उनकी पत्नी नीतू (उम्र 30) की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल देहात थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया और जांच कर रही है।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

