सांसद ने सौंपे मेडिकल उपकरण, लोगों से की वैक्सीनेशन कराने की अपील

सांसद ने सौंपे मेडिकल उपकरण, लोगों से की वैक्सीनेशन कराने की अपील

शिवपुरी, मोनू प्रधान। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Union Minister Narendra Singh Tomar) द्वारा ग्वालियर चम्बल अंचल के जिलों को पिछले दिनों प्रदान किये मेडिकल उपकरणों में से कुछ उपकरणों को सांसद केपी यादव (MP KP Yadav) ने शिवपुरी जिले के लुकवासा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर डॉक्टरों को प्रदान किया।  सांसद केपी यादव ने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

गुना शिवपुरी सांसद डॉ केपी यादव अपने समर्थकों और स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ शिवपुरी के लुकवासा  केंद्र पहुंचे उन्होंने वहां चल रहे वैक्सीनेशन कार्य का जायजा लिए और लोगों से अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन पूरी तरह सुरक्षित है। यदि हमें कोरोना की तीसरी लहर से बचना है तो हमें वैक्सीनेशन  आवश्यक रूप से कराना होगा। सांसद ने लुकवासा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहे टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीनेशन  करा रहे नागरिकों का उत्साहवर्धन किया व उनका अभिनंदन किया।

ये भी पढ़ें –Scindia और सांसद के पी यादव ने अलग-अलग स्थानों पर लगाए पेड़, श्यामाप्रसाद मुखर्जी को किया याद

सांसद केपी यादव के साथ इस अवसर पर लुकवासा मंडल अध्यक्ष बृजेन्द्र रघुवंशी, अवतार सिंह यादव वारोद सहित भारतीय जनता पार्टी की लुकवासा मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।  सांसद केपी यादव पार्टी नेताओं के साथ अस्पताल परिसर में पौधरोपण भी किया।  बाद में सांसद के पी यादव ने कोलारस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रिजोदा में किसान नरेद्र रघुवंशी की झोपड़ी में कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया।

ये भी पढ़ें – पीएम नरेंद्र मोदी ने की मध्य प्रदेश की तारीफ, बोले- इससे राज्य का होगा तेजी से विकास

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews