MP School : छात्र छात्राओं के लिए बड़ी राहत, इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

MP School : छात्र छात्राओं के लिए बड़ी राहत, इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

MP News : मध्य प्रदेश इस समय तेज कड़ाकेदार सर्दी की चपेट में है, ऐसे में प्राइमरी और मिडिल स्कूल के बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं, बच्चों की इसी परेशानी को समझते हुए स्कूलों में छुट्टी की जा रही है। शिवपुरी कलेक्टर ने उनके जिले में पद रही तेज सर्दी को देखते हुए कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के स्कूलों को 7 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है।

शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने शीतलहर को देखते हुए आज 3 जनवरी मंगलवार को आदेश जारी करते हुए कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के स्कूलों में 7 जनवरी तक अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं, आदेश में कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी शासकीय, प्राइवेट स्कूल, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई, नवोदय, और केन्द्रीय विद्यालय इसका पालन करेंगे और जो पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ एक्शन होगा ।

आपको बता दें कि पूरे प्रदेश की तरह ही ग्वालियर चंबल संभाग भी जबरदस्त सर्दी की चपेट में है , यहाँ शीतलहर चल रही है, न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है, शिवपुरी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जिसे देखते हुए ये फैसला लिया गया है, माना जा रहा  है कि सर्दी और शीतलहर में यदि वृद्धि होती है तो ये अवकाश की अवधि और बढ़ सकती है ।

शिवपुरी से शिवम पांडे की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews