कमरे में सो रही महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

dead body

Dead body in shivpuri

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। जिले के खनियाधाना तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम रेडी हिम्मतपुर  में 32 वर्षीय महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली थी। मृतक का पति मंदिर गया था जब लौटकर वो घर आया तो  महिला की लाश देखी तो सौर मचा कर चिल्लाने लगा। मृतक के पति की चिल्लाने की आवाज सुनकर देखते ही देखते उसके घर पर भीड जमा हो गयी।

वहीं तुरंत पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। वहीं मृतक महिला का नाम सुखदेवी लोधी पत्नी राजू लोधी बताया जा रहा है। इस पूरे मामले में आसपास के लोगों का कहना है कि महिला घर में अकेली थी।

पूरा मामला प्रथम नजर से देखने पर हत्या का प्रतीत हो रहा है। कल शाम पति रामायण के पाठ के लिए घटनास्थल के समीप स्थित हनुमान मंदिर पर गया हुआ था। रात्रि में जब वह घर लौटा तो अपनी पत्नी को मृत अवस्था में पड़ा हुआ पाया। इसकी सूचना तुरंत उसने अपने माता पिता को दी एवं गांव वालों को घटना की जानकारी दी।

गांव के चौकीदार को भी रात्रि में ही घटना की सूचना दी गई थी, परंतु चौकीदार गांव में उपस्थित नहीं था। तत्पश्चात गांव वालों द्वारा खनियाधाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। खनियाधाना टीआई अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं जांच पड़ताल के बाद मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

महिला के शरीर पर जगह-जगह दांतों से काटने के निशान व चोटों के निशान साफ नजर आ रहे हैं। साथ ही एक शॉल एवं कुछ अन्य साक्ष्य पुलिस ने घटनास्थल से जप्त किए है। निर्मम हत्या होने की वजह से खनियाधाना टीआई आलोक सिंह भदौरिया ने तुरंत अपने आला अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी है। तुरंत ही एसडीओपी देवेंद्र सिंह कुशवाह घटनास्थल पर पहुंचे और जिले से फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वाड टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के आदेश दिए। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर मर्ग कायम किया एवं डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए खनियाधाना रवाना कर दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews