नायब तहसीलदार ने बुजुर्ग को दी अश्लील गालियां, शिकायत करने पर बिफरे, वीडियो वायरल

नायब तहसीलदार ने बुजुर्ग को दी अश्लील गालियां, शिकायत करने पर बिफरे, वीडियो वायरल

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। सीएम शिवराज सिंह चौहान बार बार कह रहे हैं कि पुलिस और प्रशासन जनता की सेवा के लिए हैं। अधिकारियों को लगातार अपना काम समय पर तथा बेहतर तरीके से करने के लिए उत्साहित किया जा रहा है। दो दिन पहले ही दो जिलों के आला अधिकारियों को उनके काम में लापरवाही बरतने पर हटा दिया गया। बावजूद इसके, अब भी कई स्थानों पर प्रशासनिक अमला अपनी लापरवाहियों और बदसलूकी से बाज नहीं आ रहा। शिवपुरी जिले के खनियाधाना तहसील में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां नायब तहसीलदार किसी बुजुर्ग द्वारा शिकायत करने पर खुलेआम उन्हें अश्लील गालियां दे रहे हैं। वहीं उनकी बॉजी लैंग्वेज से भी साफ ज़ाहिर है कि वो बुजुर्ग को धमका रहे हैं।

खनियाधाना में तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार अरुण सिंह गुर्जर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तहसीलदार खुलेआम गाली देते नजर आ रहे हैं। इसमें वो एक बुजुर्ग व्यक्ति और आसपास खड़े लोगों को गालियां दे रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे इलाके में नायब तहसीलदार के इस बर्ताव की कड़ी निंदा हो रही है। ये वीडियो  खनियाधाना के पचरा गाँव का है। यहां नायब तहसीलदार किसी काम का निरीक्षण करने आए थे। तभी किसी कार्य को लेकर ग्रामीणों ने कुछ कह दिया तो आक्रोश में आकर नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों को अश्लील और भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया। वो इतनी अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं कि हम आपको बिना म्यूट किये वीडियो दिखा भी नहीं सकते। इस वीडियो में नायब तहसीलदार शिकायतकर्ताओं के साथ न्याय करने की बजाय उनपर बरस पड़े हैं और गंदी-गंदी गालियां देते नजर आ रहे हैं। आसपास के लोग उन्हें रोक भी रहे हैं लेकिन वो बाज नहीं आ रहे। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग सवाल कर रहे हैं कि प्रशासनिक अमला ही अगर इस तरह का व्यवहार करेगा तो लोग आखिर किसके पास अपनी समस्याएं लेकर जाएंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews