कुएं में तैरती मिली नवविवाहिता की लाश, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

ujjain news

खनियाधाना, शिवम पांडेय। खनियांधाना तहसील के मायापुर थाना अंतर्गत शेरगढ़ गांव में एक नवविाहिता की लाश कुएं में तैरती पाई गई। इसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की लाश को निकाला और मामले की जांच शुरू कर दी है।

अछरौनी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर जमकर हो रही धांधली, ग्रामीण बोले- 4 महीने से नहीं मिला राशन

जानकारी के अनुसार नेहा पत्नी अशोक लोधी बीते रोज अपने घर से पास के कुएं पर नहाने गई थी और काफी समय तक घर लौटकर नहीं आई। इसपर परिजनों ने पूरे गांव में सभी जगह महिला की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उसके बाद महिला को खोजते खोजते परिजन कुएं के पास पहुंचे जहां कुएं के पास उसके कपड़े रखे हुए दिखे। इसपर तत्काल परिजनों ने कुएं में देखा तो महिला की लाश कुएं में पड़ी हुई थी। इस मामले की सूचना परिजनों ने मायापुर थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी हुकुम सिंह मीणा सूचना मिलने पर दलबल के मौके पर पहुंचे और लाश को बाहर निकलवाया। लाश काफी क्षतिग्रस्त पाई गई जिस कारण मामले में संदेह पैदा हो रहा है। मृतका के मायके वालों ने इस मामले में ससुराल वालों पर हत्या कर लाश को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं पीएम में पाया गया कि महिला 9 माह की गर्भवती थी और गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई है। इस मामले को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews