आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, नियमों के पालन की अपील

आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, नियमों के पालन की अपील

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। आगामी त्योहारों को लेकर मंगलवार को खनियाधाना पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। तहसीलदार गोविंद सिंह ठाकुर, सीएमओ हरिराम यादव और थाना प्रभारी उपेंद्र दुबे की विशेष मौजूदगी में कई विषयों पर चर्चा हुई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, पुलिस से धक्का मुक्की, हुई गिरफ्तारी

इस मौके पर विभिन्न स्थानों से आए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पदाधिकारियों से मुहर्रम जुलूस को लेकर जानकारी मांगी, जिसका संतोषप्रद जवाब दिया गया। शांति समिति की बैठक में अधिकारियों के साथ समाजसेवी, धार्मिक कार्यक्रम आयोजक, जनप्रतिनिधि व पत्रकार भी शामिल हुए। कोरोना महामारी के चलते आगामी त्योहार जिनमें रक्षाबंधन, राधाष्टमी, गणेश विसर्जन, ताजिये शामिल हो उनके आयोजन पर चर्चा हुई।

यहां तहसीलदार गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि सभी धार्मिक समुदाय आपसी सामंजस्य से ही आयोजन करें। बिना अनुमति कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा वहीं नियमों को दरकिनार कर कोई कार्यक्रम किया गया तो संबधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी उपेंद्र दुबे ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होने कहा कि पुलिस तो अपना कार्य करेगी ही लेकिन आयोजक भी ध्यान रखें कि किसी भी तरह की अशांति का वातारवण उत्पन्न न हो।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews