पिछोर में आबकारी वेयरहाउस कैंपस के बाहर पुलिस का छापा, 1.80 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद

पिछोर में आबकारी वेयरहाउस कैंपस के बाहर पुलिस का छापा, 1.80 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। जिले के पिछोर (pichore) में कोरोना वायरस की महामारी (pandemic) के कारण नगर में पूरी तरह लॉकडाउन (lockdown) लगा हुआ है। पुलिस (police) रात-दिन लॉकडाउन का पालन कराने तथा लोगों को घरों में रहने के लिए मशक्कत कर रही है। इसी का फायदा उठाकर शराब माफिया (liquor mafia) पूरी तरह सक्रिय बने हुए हैं। जबकि शासन ने शराब दुकानों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित (ban) किया हुआ है लेकिन शराब माफिया अपना कारोबार धड़ल्ले से चला रहें है। आबकारी अमला कार्रवाई की जगह चुप बैठा हुआ है।

यह भी पढ़ें… संकटकाल के बीच सीएम शिवराज ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत, कहा- पीएम मोदी का भी मिला साथ

शासन- प्रशासन ने शराब दुकानों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करते हुए सील किया हुआ है। बावजूद इसके नगर सहित क्षेत्र में बेधड़क शराब माफिया खुलेआम अवैध रुप से शराब बेच रहे हैं। आज पिछोर में पुलिस ने थाना क्षेत्र में आबकारी वेयरहाउस गोदाम की बाहर 1.80 लाख की अवैध शराब बरामद की पिछोर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों की सूचना पर 180000 लाख रुपए की कीमत के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी जप्त की है। खास बात यह है कि गाड़ी आबकारी वेयरहाउस कैंपस के सामने से जप्त हुई है। पुलिस ने फ़िलहाल केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें… बाहुबली पूर्व सांसद मो. शाहबुद्दीन की कोरोना से मौत! तिहाड़ जेल प्रशासन ने बताई सच्चाई

जानकारी के मुताबिक पिछोर थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम करीब 6:00 बजे आबकारी विभाग के वेयरहाउस पर दबिश दी जहां कैंपस के आगे स्कॉर्पियो गाड़ी क्रमांक एमपी 17 सीए 7784 खड़ी थी। पुलिस को देखकर ड्राइवर मौके से भाग गया तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर 40 पेटी देसी शराब रखी हुई थी पुलिस ने शराब सहित गाड़ी को जब्ती में ले लिया है। पुलिस फिलहाल कुछ बताने की हालत में नहीं है। आबकारी अधिकारी जांच कराने की बात कह रहे हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews