Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 23 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, आदेश जारी, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

POLICE Transfer

Police Transfer: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में तबादला हुआ है। 19 अगस्त शनिवार को पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह 23 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है। कार्यवाहक निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक, आरक्षक, समेत कई पदों में फेरबदल किया गया है।

थाना पिछोर में पदस्थ कार्यवाहक उपनिरीक्षक विनोद भार्गव को थाना कोलारस में ट्रांसफर किया गया है। थाना पिछोर के कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान को थाना करैरा की जिम्मेदारों सौंपी गई है। वहीं खनियाधाना के सहायक उपनिरीक्षक अजय पटेल को नरवर थाने में ट्रांसफर किया गया है। थाना मायापुर के आरक्षक गणेश मांझी को थाना पिछोर की कमान सौंपी गई है। थाना कोतवाली आरक्षक अरविन्द का तबादला थाना खनियाधाना में किया गया है।

थाना सुरवाया के प्रधान आरक्षक हर्ष झा को थाना खनियाधाना ट्रांसफर किया गया है। कार्यवाहक उपनिरीक्षिक चरण सिंह को थाना सुनारी से हिम्मतपुर में पदस्थापित किया गया है। प्रधान आरक्षक घनश्याम को थाना पिछोर से थाना दिनरा ट्रांसफर किया गया है। तबादले की पूरी लिस्ट नीचे देख सकते हैं-

शिवपुरी से शिवम पांडे की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews