बारिश ने खोली घटिया सड़क निर्माण की पोल, हाइवे धसका सड़क पर खड़े ट्रक गिरे

बारिश ने खोली घटिया सड़क निर्माण की पोल, हाइवे धसका सड़क पर खड़े ट्रक गिरे

शिवपुरी, मोनू प्रधान। ग्वालियर चम्बल संभाग में भारी बारिश और बाढ़ ने जो अपना रौद्र रूप दिखाया है उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। अधिकांश लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपने जीवन में ये नजारा पहली बार देखा है , लेकिन इसी बारिश और बाढ़ ने उन लोगों के चेहरे भी उजागर कर दिए हैं जो भ्रष्टाचार की जड़ों में ही पनपते हैं। बारिश और बाढ़ ने घटिया निर्माण की पोल खोलकर ये साबित कर दिया है।

भारी बारिश और बाढ़ से ग्वालियर चम्बल संभाग के शिवपुरी, दतिया और श्योपुर में बहुत नुकसान हुआ है, अभी भी लोग फंसे हुए हैं जिन्हने निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है , आज गुरुवार को सुबह से फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया  और शिवपुरी के कोलारस तहसील के गोरा-टीला के फंसे लगभग 25 मजदूरों को एयललिफ्ट कर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया।

ये भी पढ़ें – राम मंदिर भूमि पूजन की पहली वर्षगांठ पर अयोध्या में खास तैयारियां, PM योजना के तहत आज 80 लाख लोगों को बंटेगा फ्री राशन

हाइवे की सड़क धसकी, दो ट्रक गिरे

घटिया निर्माण की पोल इस बारिश और बाढ़ ने खोलकर रख दी है। जानी मानी कंपनी दिलीप बिल्डकॉन द्वारा निर्मित फोरलेन हाइवे की दुर्गति की तस्वीरें पूरी कहानी बता रही हैं।  हालात यह है कि जगह जगह हाइवे धसक गया है। ये तस्वीर सिंहनिवास के पास शिवपुरी ग्वालियर फोरलेन बायपास की है।  जहाँ हाइवे धसकने से एक के बाद एक 2 ट्रक इसमें समा गए। ट्रक ड्राइवर का कहना है कि ट्रक सड़क पर खड़ा था एकदम सड़क टूट गयी और ट्रक उसमें समा गया।

ये भी पढ़ें – मध्यप्रदेश के गृहमंत्री के मुंह से सुनिये रेस्क्यू ऑपरेशन की पूरी कहानी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews