
शिवपुरी, मोनू प्रधान| शिवपुरी (Shivpuri) के रिटायर डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार (RTD DSP Suresh Singh) के पैर में घर पर गोली मारी गई है। उनके एक व्यक्ति ने पैर छुए और गोली चल गई। गोली जाँघ में लगी बताई जा रही है। उनका शुरूआती इलाज निजी चिकित्सालय सिद्धि विनायक में हुआ। इसके बाद जिला अस्पताल (Hospital) भेज दिया गया।। वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। जिस व्यक्ति से गोली चलाई है, वह आल्टो कार में बैठकर भाग गया|
सुधीर कुशवाह, एसडीओपी शिवपुरी ने बताया कि जिन लोगों ने गोली मारी हैं उनसे किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा था, आरोपी ने पैर छूने के बहाने गोली चला दी, जो उनकी जांघ में लगी हैं, अभी वह खतरे से बाहर हैं| आरोपियों की शिनाख्त की जा रही हैं | आरोपियों की संख्या चार से पांच हो सकती हैं अभी फरार हैं पुलिस शिनाख्त में जुटी हैं।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

