स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को नहीं देना होगा बस का किराया, सार्थक पहल

स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को नहीं देना होगा बस का किराया, सार्थक पहल

शिवपुरी, मोनू प्रधान। अक्सर देखा जाता है कि गरीबी के कारण कई होनहार बच्चे उच्च शिक्षा पाने से वंचित रह जाते हैं। वहीं कई बार छोटे कस्बों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए जिला स्तर पर स्कूल, कॉलेजों और ट्यूशन जाने के लिए आवागमन का इस्तेमाल करना पड़ता है। लेकिन दिनोंदिन बढ़ रहे यात्री वाहनों के किराए के चलते गरीब बच्चों के सामने समस्या आती है। विद्यार्थियों की इसी समस्या को हल करने के लिए रामेश्वरधाम टूर ट्रेवल्स कंपनी ने उनके हित में बड़ा फैसला लिया है।

कोलारस से शिवपुरी रुट पर चलने वाली रामेश्वरधाम टूर ट्रेवल्स की बसों में छात्रों से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। कोलारस नगर से शिवपुरी पढ़ने के लिए जाने और लौटकर कोलारस आने वाले छात्र-छात्राओं से किसी प्रकार का कोई बस का शुल्क नही लिया जाएगा। यो जानकारी संचालक रामेश्वर धाम ट्रेवल्स चंचल पाराशर ने प्रदान की। उन्होने कहा कि शीघ्र ही उनके कार्यालय से एक ट्रेवल पास प्रदान किया जाएगा। इसके लिए छात्रों को  एक फार्म भरकर देना होगा जिसे वे अपने कॉलेज ,ट्यूशन और स्कूल आदि से सत्यापित कराकर जमा करेंगे तो इसके बाद उन्हें पास जारी किया जाएगा। इस पास को दिखाने पर रामेश्वरधाम टूर ट्रेवल्स की बसों द्वारा उनसे किराया नही लिया जाएगा।

कोलारस से शिवपुरी पढ़ाई के लिए अप-डाउन करने वाले विद्यार्थियों से बस स्टाफ यदि किराया लेता है तो उसकी शिकायत के लिए एक हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया जाएगा। जिस पर वे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इनका कहना है कि वे ये प्रयास कर रहे हैं कि किराये के पैसों की कमी के चलते कोई भी जरूरतमंद विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित नहीं रह सके।किराया पढ़ाई में बाधा न बने

कोलारस से शिवपुरी पड़ने के लिए जाने वाले विद्यार्थियों को बड़ते हुए किराए के कारण बहुत परेशानी हो रही थी। सोशल मीडिया और कुछ विद्यार्थियों से जानकारी मिली तो हमारे परिवार ने ये तय किया कि रामेश्वर धाम ट्रेवल्स कि जितनी भी बस इस रूट पर चलती हैं ।उनमें विद्यार्थियों को निशुल्क आवागमन की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए उन्हें एक वेरिफिकेशन फार्म कंप्लीट करके हमारे ऑफिस पर देना होगा। इसके बाद उन्हें एक पहचान पत्र जारी करेंगे जिसे दिखाने के बाद उनसे किराया नहीं लिया जाएगा।

चंचल पाराशर
संचालक, रामेश्वर धाम ट्रेवल्स

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews