आंगनवाड़ी केंद्र पर लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

dead body found in a room

शिवपुरी।

शिवपुरी जिले के बैराड़ के आंगनवाड़ी केंद्र पर एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। लाश को देखकर इसे हत्या का मामला माना जा रहा है। हत्या बेहद निर्मम ढंग से की गई है। हत्या करने के बाद मृतक के शरीर से गुप्तांग काट लिया गया है। मृतक की पहचान 45 साल के कल्याण शाक्य के रूप में हुई है। मृतक के गर्दन पर तेज धारदार हथियार से गला काटे जाने के निशान हैं।

कल्याण के परिजनों का कहना है कि वह शाम को घर से निकला था उस वक्त शराब पिए हुआ था।घटना वाले दिन कल्याण रात भर घर नहीं आया और सुबह उसकी लाश इस हालत में मिली है। पुलिस के मुताबिक हत्यारे और हत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है. लेकिन आशंका है कि हत्या अवैश संबंधों के चलते की गई है।

पुलिस प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या की गुत्थी को जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews