Shivpuri Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस आरक्षक को कुचला, मौत !

Shivpuri Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस आरक्षक को कुचला, मौत !

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। सड़क हादसों (road accidents) का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शिवपुरी (Shivpuri Accident) का है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक (truck) ने बाइक सवार आरक्षक (constable) को कुचल दिया। हादसे में आरक्षक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आरक्षक शिवपुरी से करेरा जा रहा था।

यह भी पढ़ें…31 जुलाई को भरे जा सकेंगे बिजली बिल, छुट्टी के दिन खुलेंगे भुगतान केंद्र

जानकारी के अनुसार जिले के अमोला घाटी पर शिवपुरी से करेरा जा रहे आरक्षक सुनील सगर को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। वहीं रफ्तार तेज होने से ट्रक अनियंत्रित हो गया और ट्रक के नीचे आरक्षक सुनील आ गया। और ट्रक ने आरक्षक को रौंद दिया जिससे आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।

चालक फरार
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बाद में सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं आरक्षक के शव को शिवपुरी पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि आरक्षक का नाम सुनील सगर है। जो शिवपुरी गया हुआ था, और शिवपुरी से करेरा लौटते समय यह हादसा घटित हुआ। फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें…Khargone News: पूर्व नेशनल खिलाड़ी ने की आत्महत्या, सोशल मीडिया पर लिखा-अलविदा जिंदगी

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews