शिवपुरी- तेंदुए के हमले में बुजुर्ग घायल, ग्रामीणों में दहशत

शिवपुरी-  तेंदुए के हमले में बुजुर्ग घायल, ग्रामीणों में दहशत

शिवपुरी, मोनू प्रधान। जिले के पोहरी कस्बे में कर्बला के जंगल में भैंस चराने गए एक बुजुर्ग व्यक्ति पर शनिवार को एक तेंदुए ने हमला कर दिया। अच्छी बात ये रही कि हमले में बुजुर्ग को अधिक चोट नहीं आई और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

सुरखी विधानसभा क्षेत्र में सौगातों की बरसात, गोविंद सिंह राजपूत ने किया स्टेडियम का भूमिपूजन

शनिवार शाम करीब 5 बजे तेंदुए ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। हमले में घायल कोमल बघेल (उम्र 65) ने बताया कि “मैं कर्बला के जंगल से भैंस चरा कर घर लौट रहा था तभी अचानक बस्ती से लगे कर्बला के जंगल में तेंदुए ने मुझ पर हमला कर दिया। मैं किसी तरह जान बचाकर भाग निकला।” ग्रमाीण घायल कोमल बघेल को पोहरी के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी छुट्‌टी कर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद रेंजर केपीएस धाकड़ के मार्गदर्शन में वन विभाग के अमले ने वन परिक्षेत्र, घटनास्थल का दौरा किया। तेंदुए के हमले में घायल हुए कोमल बघेल के परिजनों ने रेंज ऑफिस पहुंचकर मुआवजा दिए जाने की मांग की है। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का मौहाल है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews