एक्शन मोड में आए शिवपुरी प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, कहा- आज से कार्रवाई शुरू

एक्शन मोड में आए शिवपुरी प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, कहा- आज से कार्रवाई शुरू

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय | मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया एक दिवसीय दौरे पर पिछोर विधानसभा पहुंचे, जहां उनके साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी भी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रभारी मंत्री स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर पिछोर रेस्ट हाउस पर कार्यकर्ताओं से भेंट की। उसके बाद पूर्व राजस्व मंत्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता के निवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, पिछोर रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई, जिसमें मंत्री ने अधिकारियों के प्रति अपना सख्त रवैया दिखाया।

यह भी पढ़ें – IPS Transfer : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IPS सहित PPS अधिकारियों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, यहां देखे लिस्ट 

कार्यकर्ताओं ने बैठक में जब कांग्रेस विधायक केपी सिंह से मिलादर्द सुनाया तो प्रभारी मंत्री ने कहा कि पिछोर में कांग्रेस के महाबली विधायक का साम्राज्य चलता है तथा अधिकारी कर्मचारी उनके हिसाब से ही काम करते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। साथ ही, कार्यकर्ताओं ने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र की शासकीय उचित मूल्य दुकान की दुकानें तथा मध्याह्न मीडिया चर्चा करते हुए प्रभारी मंत्री, प्रबंधक को निलंबित करने के दिए निर्देश।

यह भी पढ़ें – सर्दियों में ऐसे पाएं फटी एड़ियों से छुटकारा, ट्राइ करें ये 6 घरेलू उपाय 

सभी की समस्याओं को सुनने के बाद प्रभारी मंत्री ने फूड इंस्पेक्टर जगदीप राजपूत को भ्रष्टाचार की शिकायत पर लताड़ लगाई। साथ ही, समिति सहायक प्रबंधक वेद गुप्ता प्रकाश गुप्ता की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, विद्युत विभाग की शिकायत आने पर प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में अनुपस्थित कार्यपालन यंत्री विद्युत विभाग पिछोर दीपांकुर गौतम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें – जबलपुर में मामा बना कंस, भांजे की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, पढ़ें पूरी खबर

प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि, प्रशासनिक अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी गई है और कई अधिकारियों की शिकायत मिलने पर उन्हें तत्काल निलंबित करने के भी निर्देश दिए गए है। साथ ही उन्होंने पिछोर विधायक के.पी. सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, पिछोर में कांग्रेस की जड़ हिल चुकी है और आज से महेंद्र सिसोदिया पिछोर डाक बंगला में आ गया है। आज से कार्रवाई शुरू है, जितने भी अवैध काम यहां चल रहे हैं उनकी लिस्ट बनाकर तीन अधिकारियों के निलंबन का कहा।

यह भी पढ़ें – पेंशनरों के लिए बड़ी खबर, नियम में बदलाव! 31 दिसंबर तक अपडेट करें ये डिटेल्स, वरना अटक सकती है पेंशन 

उसके बाद वो गरैठा ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। साथ ही, मुहारी ग्राम पंचायत में स्वर्गीय महाराज सिंह लोधी निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और खनियाधाना रेस्ट हाउस पर कार्यकर्ताओं की समस्या सुनकर कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर आश्वासन दिया उनकी समस्या का समाधान होगा।

यह भी पढ़ें – सिंगोली तहसीलदार ने यूरिया खाद से भरे एक ट्रक को किया जब्त, ड्राइवर मौके से फरार

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews