शिवपुरी में सड़क किनारे तेंदुए की चहलकदमी, राहगीरों ने कैमरा में कैद किया नजारा

शिवपुरी के नरवर सतनबाड़ा मार्ग पर तेंदुए की चहलकदमी देखने को मिली है। सड़क किनारे टहलता हुआ ये तेंदुआ देखकर राहगीर हैरान हो गए। इस क्षेत्र में अक्सर वन्यजीवों की आवाजाही देखने को मिलती है।
Shivpuri

शिवपुरी जिले के नरवर सतनबाड़ा मार्ग से गुजर रहे राहगीरों को सोमवार की रात एक गजब का नजारा देखने को मिला। रात तकरीबन 9 बजे जब कुछ राहगीर यहां से गुजर रहे थे। तब उन्हें सड़क किनारे तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दिया।

अचानक से आने जाने के प्रमुख मार्ग पर तेंदुए को देखकर राहगीर हैरान थे। उन्होंने इस नजारे को कैमरा में कैद कर लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक तेंदुआ बड़े ही आराम से सड़क के किनारे टहलता हुआ आगे बढ़ रहा है। पीछे से आ रही गाड़ियों या फिर आवाज से उसे कोई फर्क नहीं पड़ रहा।

वायरल हुआ वीडियो

सड़क के किनारे घूमते हुए इस तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद नरवर सतनबाड़ा मार्ग पर वन्यजीव की मौजूदगी को लेकर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो चुकी है। कुछ लोग तेंदुए को देखकर उत्सुक हैं। वहीं कुछ लोगों ने इस तरह से रात में तेंदुआ दिखाई देने पर चिंता जाहिर की है।

माधव टाइगर रिजर्व से जुड़ा है रास्ता

बता दें कि जिस क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया है वो मार्ग माधव टाइगर रिजर्व क्षेत्र से होकर गुजरता है। यही वजह है कि यहां पर वन्यजीवों की आवाजाही अक्सर देखने को मिलती है। जंगल के पास किसी जंगली जानवर का नजर आना आसपास के लोगों के लिए नई बात नहीं है। स्थानीय लोग इससे पहले भी कई बार तेंदुआ देख चुके हैं। यही वजह है कि इस मार्ग से गुजरते समय वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत रहती है।

वाहन सावधानी से चलाना जरूरी

टाइगर रिजर्व क्षेत्र से जुड़ा होने की वजह से इस मार्ग पर कभी भी वन्य जीवों की दस्तक देखने को मिल सकती है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए। अगर सड़क पर कोई वन्यजीव दिखाई दे तो वाहन की गति को कम रखें और सुरक्षित दूरी बनाकर रखना तो जरूरी है। अपने वाहन से बाहर आकर उसके करीब जाने की कोशिश बिल्कुल न करें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews