Shivpuri News : नगर पालिका की गौशाला में 22 गायों की मौत, कई अन्य गंभीर बीमार, विधायक रघुवंशी बोले- “ये सरकार के लिए शुभ संकेत नहीं”

Shivpuri News : नगर पालिका की गौशाला में 22 गायों की मौत, कई अन्य गंभीर बीमार, विधायक रघुवंशी बोले- “ये सरकार के लिए शुभ संकेत नहीं”

Shivpuri News : गौमाता को पूजने वालों के लिए ये खबर तकलीफ देने वाली है, शिवपुरी नगर पालिका द्वारा संचालित एक गौशाला में 22 गौमाता की मौत हो गई है, स्थानीय निवासी इसे प्रशासन की लापरवाही बता रहे हैं उनका आरोप है कि यहाँ ना खाने के लिए चारा हा इऔर ना ही उचित देखभाल, बस गौमाता को कैद कर दिया है, उधर कोलारस विधायक ने वीडियो जारी कर कहा है कि गायों की इतनी बड़ी संख्या में मौत मध्य प्रदेश और सरकार के लिए शुभ संकेत नहीं है ।

गौशाला में गंदगी की भरमार, नगर पालिका कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप 

शिवपुरी नगर पालिका प्रशासन दुधावली में गौशाला संचालित करता है यहाँ करीब 400 गायें है, जिनकी देखभाल का जिम्मा नगर पालिका के कर्मचारियों के पास है लेकिन स्थानीय निवासियों की माने तो यहाँ गायों की देखभाल कोई गंभीरता से नहीं करता, ना खाने के लिए भूसा है और ना साफ़ पानी, चारों तरफ सिर्फ गन्दगी ही है ।

[dgv_vimeo_video id=”866256164″]

ग्रामीणों ने स्थानीय मीडिया को गौशाला की बदहाली की जानकारी दी तो मीडिया वहां पहुंची तो उन्हें वहां मृत गौमाता पड़ी दिखाई दी, मीडिया को गंभीर बीमार गौमाता भी दिखाई दी, कई गौमाता ऐसी भी दिखी जिनमें कीड़े लग रहे थे, जन गौशाला का वो स्थान देखा जहाँ चारा रखा जाता है तो वहां केवल 8-10 कट्टे सूखा भूसा रखा था यही चारे के रूप में गौमाता को दिया जाता है ।

नाराज ग्रामीण बोले मारना ही है तो शहर में घूमने दो यहाँ लेट क्यों हो 

स्थानीय ग्रामीणों की माने तो पहले इस गौशाला के हालात अच्छे थे हम लोग भी सेवा करने जाते थे लेकिन अब हमें रोक दिया गया है गाँव का कोई भी व्यक्ति नहीं जा सकता, नगर पालिका के दो कर्मचारी सुबह आते हैं और दो दिन में आते हैं और कोई नहीं आता, नाराज होते हुए एक बुजुर्ग ने कहा कि गौमाता की मरना हिंदू धर्म को मानने वालों की लिए अच्छी बात नहीं है, जब मारना है तो गौशाला में क्यों ला रहे हो शहर में ही घूमने दो।

कोलारस विधायक ने गायों की मौत पर जताया दुःख 

उधर कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने गायों की मौत के बाद एक वीडियो जारी कर इसपर नाराजगी जताई उन्होंने कहा कि शिवपुरी नगर पालिका द्वारा संचालित गौशाला में अव्यवस्थाएं देखते हुए सुझाव दिया था कि गायों को कोलारस विधानसभा की धर्मपुरा गौशाला में शिफ्ट कर दिया जाए। लेकिन मैं समझ नहीं पा रहा कि शिवपुरी जिला प्रशासन किस के दबाव या भय की वजह से ऐसा नहीं कर पा रहा और गौमाता को भूखा तड़पकर मरने दे रहा है।

विधायक रघुवंशी बोले – गायों की मौत एमपी सरकार के लिए शुभ संकेत नहीं 

विधायक रघुवंशी ने कहा कि आज भूख-प्यास से तड़पकर 22 गायों की मौत हो गई है, उन्होंने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा कि एक साथ 22 गायों की मौत मध्य प्रदेश और आपकी सरकार के लिए शुभ संकेत नहीं हैं।

[dgv_vimeo_video id=”866257393″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews