जिला चिकित्सालय के प्रसव कक्ष में लगी आग, मची अफरा-तफरी

जिला चिकित्सालय के प्रसव कक्ष में लगी आग, मची अफरा-तफरी

शिवपुरी।

शिवपुरी के जिला चिकित्सालय के मेटरनिटी वार्ड के प्रसव कक्ष में आज अचानक आग लग गई।इस कक्ष में आग लग जाने के बाद वहां मौजूद अस्पताल स्टाफ ने भर्ती मरीजों को बाहर निकाला। जिस कक्ष में आग लगी है वहां पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने को प्रमुख कारण बताया जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रण से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। 

अस्पताल स्टाफ और अन्य लोगों की मदद से यहां मरती मरीजों को बाहर निकाला गया। जिला चिकित्सालय के आरएमओ डॉ राजकुमार ऋषिस्वर ने बताया किआ अब स्थिति नियंत्रण में और किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। जिस कक्ष में आग लगी वहां पर धुआं भर गया था लेकिन अब साफ सफाई कराई जा रही है और कुछ देर में ही लेबर रूम शुरू कर दिया जाएगा।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews