Shivpuri News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आईपीएल में सट्टा खिलवाते हुए आरोपी गिरफ्तार

भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़े MD ड्रग तस्कर, पूछताछ में हुआ ऐसा खुलासा पुलिस भी हैरान

Shivpuri News :  शिवपुरी जिले की खनियाधाना पुलिस ने सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टे की लगाईवाली व खाईवाली करने वाले सट्टेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 लाख 500 रुपए नगद, दो एंड्राइड मोबाइल व अन्य सामग्री जब्त की है।

यह है मामला

थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि बस स्टैंड पर मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि संजीव जैन उर्फ ओपी पुत्र पूरन चन्द्र जैन उम्र 45 साल निवासी ग्रामीण बैंक के पास अपने जनरल स्टोर की दुकान पर मोवाइलों से ग्राहकों की आईडी बनाकर आईपीएल क्रिकेट मैचों पर हारजीत का दांव लगवाकर ग्राहकों को सट्टा खिलवा रहा है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी गई तो आरोपी को आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते हुये रंगे हाथों पकड़ा गया उसके कब्जे से 1,00,500 रुपये नगद तथा दो एंड्राइड मोबाइल जिसमे ग्राहको की आईडी बनी है जिसे जप्त किया गया है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 4(क) जुआ एक्ट का अपराध कायम किया गया था तथा आरोपी से अन्य आईपीएल सट्टा खिलाने वालों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
शिवपुरी से शिवम पांडेय की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”815701414″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews