Shivpuri News : मिट्टी से भरा लोडिंग ऑटो पलटा, ड्राइवर की मौत, एक घायल

Shivpuri News : मिट्टी से भरा लोडिंग ऑटो पलटा, ड्राइवर की मौत, एक घायल

Shivpuri Accident News : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से एक हादसे की खबर आ रही है जहाँ कोटा-झांसी नेशनल हाइवे पर मिट्‌टी से भरा लोडिंग ऑटो असंतुलित होकर पलट गया। ऑटो पलटने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया है उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसका इलाज जारी है।

यह है पूरी घटना

बता दें कि यह हादसा अमोला थाना क्षेत्र में लगभग 12 बजे हुआ है। तीन पहिया ऑटो लोडिंग सुरवाया से करैरा की ओर मिट्टी भरकर ले जा रहा था। इसी दौरान अमोला गांव के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ऑटो में लदी मिट्टी को हटाया, इसके बाद ऑटो के नीचे दबे ड्राइवर को बाहर निकाला। मृतक ऑटो ड्राइवर का नाम मुकेश बंजारा पुत्र कमर लाल बंजारा निवासी सुरवाया है। इस हादसे में ऑटो में बैठा उसका रिश्तेदार हनुमान बंजारा पुत्र गोपी बंजारा गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस हादसे में घायल को शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अमोला थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews