
Shivpuri News : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पुलिस द्वारा एक युवक के साथ मारपीट करने के मामला सामने आया था। जिसके बाद आज ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं और पीड़ित युवक के परिजनों ने भौती थाना के सामने आज धरना प्रदर्शन किया गया है। धरने पर बैठे परिजनों का कहना है कि जब तक एसआई प्रियंका पाराशर को सस्पेंड और उन पर एफआईआर नहीं करी जाती तब तक धरने से नहीं हटेंगे।
यह है पूरा मामला
बता दें कि शिवपुरी जिले की भौंती थाना क्षेत्र के ढला गांव की रहने वाली एक विवाहिता अपनी पति की प्रताड़ना से परेशान होकर अपनी ससुराल से लापता हो गई थी। भौंती थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने विवाहिता को ढूंढ निकाला था। अपनी बहन से मिलने कछौआ निवासी नरेश लोधी भौंती थाने पहुंचा था। नरेश अपनी बहिन को अपने घर ले जाने की बात कर रहा था। जबकि विवाहिता जाना नहीं चाहती। इसी दौरान वह संदिग्ध हालतों में घायल हो गया। बाद में युवक के परिजन थाने पहुंचे तो उन्हें युवक घायल अवस्था में मिला। चूंकि युवक की बहिन का केस एसआई प्रियंका पाराशर पर था। यही वजह रही कि परिजनों ने भौंती थाने में पदस्थ एसआई प्रियंका पाराशर पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”791470668″]
परिजनों ने युवक को शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में एसआई प्रियंका पाराशर का कहना है कि युवक के परिजनों के आरोप निराधार हैं नरेश के साथ मारपीट नहीं की गई है।
शिवपुरी से शिवम पाण्डेय की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”791469632″]
