Shivpuri News : अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तस्कर गिरफ्तार

Shivpuri News : अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तस्कर गिरफ्तार

Shivpuri News : मध्यप्रदेश में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध शराब कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शिवपुरी पुलिस ने अवैध शराब को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जहाँ करैरा पुलिस ने 10 पेटी देशी प्लेन शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

बता दें कि करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम मुंगावली रोड किनारे पुलिया के पास बने टपरा के पीछे अवैध रूप से शराब का जखीरा रखकर विक्री कर रहा है, मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचे तो मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का एक व्यक्ति जो अपने पास कागज के कार्टून रखे हुए था जैसे ही पुलिस पास पहुंची तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा।

जिसे हमराही फोर्स की मदद से घेर कर पकडा उसका नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम रोहित लोधी पिता माखनलाल लोधी उम्र 24 साल निवासी ग्राम मुगांवली थाना करैरा जिला शिवपुरी का होना बताया, उसके कब्जे से 10 पेटी प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वाटर कुल 500 क्वाटर देशी प्लेन शराब कुल 90 लीटर जब्त की जिसकी बाजार कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अप0 क्र0 600/23 पंजीबद्ध किया गया है।
शिवपुरी से शिवम पांडेय की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”858701782″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews