Shivpuri News : अंतरराज्यीय तस्कर को पुलिस ने स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस ने तस्कर के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस पूछताछ कर रही है कहाँ से लेकर आया है किसे देने आया था।
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

Shivpuri News : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के देहात थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 5 लाख 40 हजार की स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना मे ले लिया है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, देहात थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति फोरलाईन हाईवे शारदा साल्वेंट की बाउंड्री के पास सीर बासखेडी के पास सीर बासखेड़ी के रास्ते पर स्मैक बेचने की फिराक में खडा है। सूचना पर से थाना प्रभारी के निर्देशन में टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सीताराम मीणानिवासी ग्राम नया गांव बंजारी छावडा जिला वारा राजस्थान को पकड़ा है

जिसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 27 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत करीबन 5 लाख 40 हजार बताई जा रही है पुलिस ने तस्कर के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस पूछताछ कर रही है कहाँ से लेकर आया है किसे देने आया था।

शिवपुरी से शिवम पांडेय की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews