Shivpuri News : एसपी ने दिए सख्त निर्देश, सट्टा जुआ चलता मिला तो थाना प्रभारी होंगे जिम्मेदार, वीडियो किया फेसबुक पर जारी

Shivpuri News : एसपी ने दिए सख्त निर्देश, सट्टा जुआ चलता मिला तो थाना प्रभारी होंगे जिम्मेदार, वीडियो किया फेसबुक पर जारी

Shivpuri News : शिवपुरी पुलिस अधीक्षक​ रघुवंश सिंह भदौरिया ने आज शिवपुरी पुलिस ने फेसबुक पेज पर एक वीडियों अपलोड किया है। जिसमें पुलिस कप्तान ने अपने जिले के सभी थानेदारों को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश दिए हैं साथ ही कहा कि किसी भी क्षेत्र में सट्टा जुआ चलता मिला तो संबंधित थाना प्रभारी जिम्मेदार होगे।

एसपी ने दिए सख्त निर्देश

पुलिस कप्तान ने बताया है कि किसी भी थाने में किसी भी एसडीओपी और थाना प्रभारी को सट्टा जुआ और स्मैक पकडने पर खुली छूट है। साथ ही अगर किसी बाहर के एसडीओपी और थाना प्रभारी ने किसी अन्य क्षेत्र में जुआ सट्टा पकडा तो संबंधित थाना प्रभारी पर कार्यवाही की जाएगी।

अच्छे से पेश आएं, उन्हें सही मार्गदर्शन दें

इन मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही माफ नहीं होगी। उन्होंने थाने के सभी स्टाफ को जोर देकर कहा कि थाने में शिकायत दर्ज करवाने आने वालों के साथ बेहद अच्छे व्यवहार से पेश आएं, उन्हें सही मार्गदर्शन दें।
शिवपुरी से शिवम पांडेय की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”855742577″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews