Shivpuri News : बदलते समय क्रेन सहित नीचे गिरा ट्रांसफार्मर, JE की दबकर मौत, AE और लाइन स्टाफ घायल

Shivpuri News : बदलते समय क्रेन सहित नीचे गिरा ट्रांसफार्मर, JE की दबकर मौत, AE और लाइन स्टाफ घायल

Shivpuri News : शिवपुरी जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक जूनियर इंजीनियर की मौत हो गई और तीन कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हादसे की सूचना पर बिजली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं।

ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान हादसा 

शिवपुरी जिले के कोलारस में आज विद्युत् ट्रांसफार्मर के नीचे दबकर जिनीयर इंजीनियर की मौत हो गई, जानकारी के मुताबिक कोलारस के मानीपुरा में आज बिजली कंपनी के कर्मचारी एक ख़राब ट्रांसफार्मर बदल रहे थे, मौके पर असिस्टेंट इंजीनियर आशुतोष सिंह, जूनियर इंजीनियर नरोत्तम जाटव, लाइनमेन मौजूद थे।

ट्रांसफार्मर सहित क्रेन पलटी , नीचे दबकर JE की मौत  

ख़राब ट्रांसफार्मर को हमेशा की तरह क्रेन मशीन की सहायता से नीचे उतारा जा रहा था उसकी जगह दूसरा ट्रांसफार्मर चढ़ाया जाना था, जैसे ही क्रेन मशीन ने ट्रांसफार्मर को खंबे से उठाया क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और वो ट्रांसफार्मर सहित पलट गई, जहाँ ट्रांसफार्मर गिरा जूनियर इंजीनियर नरोत्तम जाटव वहीँ  खड़े थे वो ट्रांसफार्मर के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घायल AE और लाइन स्टाफ अस्पताल में भर्ती

हादसे की सूचना पर अधीक्षण अभियंता संदीप कालरा मौके पर पहुँच गए उन्होंने घायल कर्मचारियों को अस्पताल पहुंचवाया, उन्होंने कहा कि इस घटना में JE नरोत्तम जाटव की मौत हो गई जबकि AE आशुतोष सिंह लाइनमेन भागीरथ कुशवाह औए एक अन्य घायल हो गए, घटना क्यों हुई इसकी जाँच कराई जाएगी। घायल लाइनमेन भागीरथ कुशवाह ने बताया कि हम लोग सामान्य दिनों की तरह काम कर रहे  थे कि अचानक ट्रांसफार्मर लेकर आ रही क्रेन पलट गई और हम सब उसमें दब गए मुझे नहीं पता मैं कैसे बचा, इसमें जे ई साहब की जान चली गई ।

[dgv_vimeo_video id=”836506538″]

[dgv_vimeo_video id=”836506785″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews