Shivpuri News : आमरास्ता न होने के कारण ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार मौन

Shivpuri News : आमरास्ता न होने के कारण ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार मौन

Shivpuri Fraud Development Works News : देश को आजाद हुए कई दशक बीत चुके हैं। देश डिजिटल इंडिया की तरफ बढ़ रहा है पिछोर विधानसभा के खनियाधाना क्षेत्र में, कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां आज भी विकास की किरण नहीं पहुंची है। ऐसा ही हाल खनियाधाना जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अमरपुर देवरा कमालपुर पुरवा का हैं।

यह है मामला

बता दें कि खनियाधाना से 20 किमी दूर थाना मायापुर क्षेत्र में आने वाला ग्राम पंचायत अमरपुर देवरा में आने वाले गांव कमलपुरा में कुल जनसंख्या 250 लोगों की है लगभग 80 परिवार इसमें निवास करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव की बसाबट 100 साल पुरानी है आजाद भारत की उम्र 70 साल से अधिक हो चुकी हैं लेकिन गांव में आज तक सड़क नहीं हैं। इस कारण प्रतिदिन हमारे ग्रामीणों का किसी जंग लड़ने जैसा हैं।

ग्रामीणों ने लगाए आरोप

ग्रामीणों ने बताया कि वर्षाकाल में हम गांव में ही कैद होकर रह जाते हैं। क्योंकि हमारे गांव तक आने का जो रास्ता है वह कच्चा हैं खेतों से काली मिट्टी है इस कारण निकलने में परेशानी होती हैं। सैकड़ों आवेदन ऑफिस में दे चुके है लेकिन हमारे गांव तक की सड़क नहीं बनी हैं। वर्तमान में दिसंबर माह शुरू हो चुका है बडी ही मुश्किल से हम निकल पाते हैं सोचकर देखे कि वर्षाकाल में हमारा क्या होता होगा। हमारा संपर्क कट जाता हैं। एक युवक देवदूत बनकर अपने ग्राम में एक भी सड़क ना होने के कारण गांव की बदहाली को लेकर गांव में हुए विकास कार्यों के नाम पर फर्जीवाड़ा होने के कारण अपने ग्राम अमरपुरदेवरा कमालपुर से भोपाल तक का सफर कर रहा है यह सफर वह पद यात्रा के दौरान तय कर रहा है। युवक का नाम दीपक लोधी है।

युवक ने बताया कि हमारे ग्राम में कोई भी सड़क न होने की वजह से मैंने यह कदम उठाया है उसने कहा है कि ग्राम पंचायत में आज तक सरपंच सचिव ने किसी भी तरह कि हमारे लिए रोड की व्यवस्था नहीं की गई है कोई भी सड़क नहीं बनी है जिससे निकलने में पैर कीचड़ में फंस जाते हैं बारिश में बरसात अधिक अधिक होने की वजह से सफर में बहुत कठिनाई से होता है हम कई सालों से गुलामी की जंजीरों में जकड़े हुए हैं आगे कहा कि हम कई बार सरपंच सचिव जनपद सीईओ से गुहार लगा चुके हैं पर आज दिनांक तक हमारे यहां कोई भी रोड नहीं बनी है गांव में डिलीवरी के लिए भी महिलाओं को काफी परेशानी होती है।

युवक का कहना है कि हर बार चुनाव के समय नेताओं के द्वारा सड़क बनाने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन चुनावों के बाद कोई भी नेता गांव की तरफ नहीं देखता है। लेकिन इसके बावजूद भी आज तक प्रशासन ने गांव में सड़क निर्माण के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। मैं पदयात्रा कर भोपाल जा रहा हूं तब तक नहीं लौटूंगा जब तक सीएम शिवराज सिंह चौहान जी हमारे गांव में रोड नहीं डलवा देंगे
शिवपुरी से शिवम पाण्डेय की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”778939412″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews