Shivpuri News : तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, भाई-बहन की मौत, 5 लोग घायल

Shivpuri News : तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, भाई-बहन की मौत, 5 लोग घायल

Shivpuri Accident News : नए वर्ष 2023 की शुरुआत में मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि नरवर थाना क्षेत्र के मगरौनी कस्बे में 2 बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज सहित ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह है मामला

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बाइकों पर सवार सातों लोग नव वर्ष की पहली तारीख को अलग-अलग मंदिरों के दर्शन करने के लिए निकले थे। एक और ग्वालियर के थाना करईया ग्राम रिठौनन सेहू के रहने वाले तीन दोस्त गोलू रजक, अखिलेश ओझा, कामेश योगी नरवर का किला घूमने बुलट पर सवार होकर आ रहे थे। दूसरी तरफ करैरा तहसील के श्यामपुर काली पहाड़ी का रहने वाला अभिषेक प्रजापति अपनी तीन बहिन खुशबू प्रजापति, कीर्ति प्रजापति, लाली प्रजापति को लेकर नववर्ष की पहली तारीख को लखेश्वरी माता के दर्शन करने के लिए बाइक पर सवार होकर निकला हुआ था।

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मगरौनी चौकी क्षेत्र की अनाज मंडी के पास दोनों बाइकों की आमने सामने से भीषड भिड़त हो गई। जिसके बाद चीख पुरार मच गई। इस हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को उपचार के लिए पहले शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज पहुंचाया है। खुशबू प्रजापति ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शेष घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। तीन गंभीर घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। नरवर थाना पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews