
BHOPAL COLLAGE GIRL mystery
Shivpuri News : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की खनियाधाना तहसील में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें प्रियांशी नाम की युवती का जिक्र किया है। पुलिस युवती का पता लगाने में जुट गई है।
यह है पूरा मामला
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दिनारा थाना क्षेत्र के खिरिया गांव का रहने वाला 20 साल का पुष्पेंद्र कुशवाह पुत्र कल्याण कुशवाह खनियाधाना कस्बे के वार्ड क्रमांक-2 नई बस्ती में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। पुष्पेंद्र के साथ उसका भांजा चंदन भी रहता था। दोनों मामा-भांजे कस्बे की किसी दुकान पर काम करते थे। लेकिन शुक्रवार की शाम पुष्पेंद्र अपना काम करके कमरे लौट गया था। जहां उसने घर के जीने के पास लगे खिड़की में पहले तौलिया से अपनी गर्दन को बांध लिया और उसके बाद जहर पी लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। भांजा चंदन जब अपना काम को खत्म करके कमरे पर लौटा तब उसे पुष्पेंद्र मृत अवस्था में मिला।
[dgv_vimeo_video id=”832870881″]
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुष्पेंद्र के पास जहरीली दवा और एक कॉपी और पेन भी मिले हैं। खनियाधाना पुलिस ने आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिवपुरी से आशीष पांडेय की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”832870981″]
