Shivpuri News : गोली मारकर युवक की हत्या, 6 आरोपियों पर मामला दर्ज

Shivpuri News : गोली मारकर युवक की हत्या, 6 आरोपियों पर मामला दर्ज

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम ढंगा में एक युवक की गोली मारकर हत्या (Murder)  कर दी गई है। मृतक का नाम मुन्ना यादव है। मृतक के पुत्र ने 6 आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है। बताया जाता है कि आपसी रंजिश के कारण हत्या की गई है।

जानकारी के अनुसार बीती रात  ढंगा निवासी प्रतिपाल उर्फ मुन्ना यादव जब अपने घर पर था तभी 6 आरोपी हथियार लहराते हुए उसके घर में घुसे और मुन्ना को गालियां देते हुए ललकारा तथा बंदूक और कट्टों से फायरिंग शुरू कर दी। जिससे वहां भगदड़मच गई।

 ये भी पढ़ें – Gwalior News : कांग्रेस नेत्रियों ने पहनी सिलेंडर की माला, चूल्हे पर बनाई रोटी, सिलेंडर की पूजा की

फायरिंग के चलते मुन्ना के शरीर में दो जगह गोलियां घुस गई और वो जमीन पर गिर पड़ा। वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मुन्ना यादव को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें – Transfer : मप्र में IAS अधिकारियों के तबादले, 12 कलेक्टर इधर से उधर, देखे लिस्ट

मुन्ना के शरीर में दो जगह गोली आर पार हुई है। तथा उसका पूरा शरीर खून से लथपथ था। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पुत्र शिवम यादव ने 6 लोगों के नाम आरोपियों में दर्ज कराए हैं। जिनकी मुन्ना से पुरानी दुश्मनी थी। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें – 15 हजार के लिए की थी चाय वाले जगदीश की हत्या, आरोपी भी हुआ था जख्मी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews