Shivpuri News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों समेत 2 तस्‍कर गिरफ्तार

Shivpuri News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों समेत 2 तस्‍कर गिरफ्तार

Shivpuri News : शिवपुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान उन्होंने 2 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से अवैध हथियारों का जखीरा, 20 पिस्‍टल समेत 20 जिंदा कारतूस जब्‍त एक कार के जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के बाद से माफियांओं में हड़कंप मचा हुआ है। जिनके खिलाफ थाना खनियाधाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 295/2023 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुखबिर से मिली सूचना

दरअसल, थाना प्रभारी खनियाधाना को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति टैक्सी से हथियार लेकर बेचने के लिये वसई से रेडी चौराहा होते हुए करैरा की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही टीआई ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और मार्गदर्शन प्राप्त कर चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गाड़ी में से कुल 20 पिस्टल, 32 बोर एवं 20 जिन्दा राउण्ड मिली। जिसकी कुल कीमत 8,06,000 बताई जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”830781743″]

आरोपी ने बताई ये बातें

पूछताछ के दौरान गब्बर रजक ने बताया कि वो भागीरथ शर्मा जो कि जयपुर का रहने वाला है उसके लिए काम करता था। वह मुझे कई बार अपने साथ खरगोन लेकर गया है। वहां से एक बार में तीन सौ से चार सौ पिस्टल एवं 315 बोर के कट्टे खरीदता है। आर्डर देकर राउण्ड बनवाता है। फिर वहां से चोरी छिपे प्राइवेट वाहन से कभी-कभी महिलाओं का सहारा लेकर निकलता है और जयपुर आकर टुकड़ो मे अपने कुछ परिचित साथियों से हथियार की सप्लाई करवाता है। आगे उसने बताया कि एक हथियार 35 हजार रुपये से 50 हजार रुपये तक एवं राउण्ड 300 रुपये से 500 रुपये तक प्रत्येक नग के हिसाब से बिचवाता है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी खनियांधाना निरी. धनेन्द्र भदौरिया, उनि. रणवीर सिंह चौहान, सउनि. अजय पटेल, सउनि सुकल मराबी, सउनि प्रकाश कौरव, प्रआर जितेन्द्र, आर. मंजीत, खेम सिंह, सत्यवीर, राधे की सराहनीय भूमिका रही।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews