Shivpuri News : एसपी का एक्शन- SI समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, थाने में हड़कंप

डबरा

शिवपुरी, मोनू प्रधान। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी जिले (Shivpuri District) में एसपी राजेश सिंह चंदेल (SP Rajesh Singh Chandel)  ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी (Shivpuri SP) ने उपनिरीक्षक (SI) समेत 5 पुलिसकर्मियों (Policeman) को निलंबित कर दिया है।एसपी की इस कार्रवाई के बाद थाने में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, करैरा थाना क्षेत्र के व्यापारी के पास मिली पुरानी करंसी के मामले में रुपए मांगने व केस दर्ज करने की धमकी देने वाले तीन एसआई व दो आरक्षकों को एसपी राजेशसिंह ने निलंबित कर दिया है। करैरा के एक व्यापारी के पास 24 नवंबर को पुरानी करंसी मिली थी।इस मामले को लेकर एसआई आदित्य प्रतापसिंह, एसआई नरेंद्र यादव, आरक्षक अनिल यादव, सुनील यादव व देवेश तोमर केस दर्ज करने की धमकी देकर 4 लाख रुपए की रिश्वत (Bribe) मांग की थी। जिस पर व्यापारी ने मामले की शिकायत थाने में की और एसपी को ऑडियो क्लिप के साथ अन्य प्रमाण सौंपे। इसके बाद एडीशनल एसपी (Shivpuri Additional SP) ने पूरी घटनाक्रम की जांच की और पाया की सभी आरोप सही है। प्रारंभिक जांच में एसआई व आरक्षक दोषी पाए गए। जांच के बाद एसपी राजेशसिंह चंदेल ने एसआई व आरक्षक को निलंबित (Suspended) कर दिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews