शिवपुरी: सहेली के भाई से परेशान हो 10वीं की छात्रा ने खाया जहर, अश्लील फोटो वायरल करने की देता था धमकी

suicide_

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। शिवपुरी (shivpuri) जिले के खोड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत 10वीं की एक छात्रा का जहर (poison) खाने का मामला सामने सामने आया है। पुलिस द्वारा की गयी छानबीन में पाया गया कि किशोरी (girl) अपने साथ पढ़ने वाली सहेली के भाई से परेशान थी। सहेली का भाई आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास करता था और विरोध करने पर अश्लील फोटो (obscene photo) वायरल (viral) कर बर्बाद करने की धमकी देता था।

यह भी पढ़ें… जबलपुर: कटनी-नागपुर हाईवे पर मछलियों से भरा ट्रक पलटा, सड़क पर मछलियों की मची लूट

छात्रा बहुत दिनों तक सहेली के भाई से पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन युवक ने उसे इतना परेशान कर डाला कि जब उसे कोई रास्ता नजर नहीं आया तो उसने जहर खाकर मर जाना ही बेहतर समझा। छात्रा को अपने साथ कोई दुर्घटना होने का डर था साथ ही सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील फोटो वायरल हो जाने का डर भी उसे सता रहा था। इन्हीं सबके बीच उसने अपने जीवन का अंत कर लिया।

यह भी पढ़ें… Amazon से ऑर्डर किया माउथवॉश, डिलीवर हुआ स्मार्टफोन, इसके बाद हुआ ये

तहकीकात में पता चला कि इस वारदात में सहेली के परिजन भी शामिल थे। मृत छात्रा 29 अप्रैल को अपने घर से सहेली के घर जाने का कहकर निकली थी। और अगले ही दिन क्षेत्र के रोजगार्डन स्कूल के पास छात्रा का शव मिला। मामले में पुलिस की तहकीकात जारी है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews