शिवपुरी- बदइंतजामी का आलम, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में लगाई वैक्सीन

शिवपुरी- बदइंतजामी का आलम, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में लगाई वैक्सीन

शिवपुरी, मोनू प्रधान। वैक्सीनेशन को लेकर कई जगह से अव्यवस्थाओं की खबरें आती रही है। एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है जहां वैक्सीनेशन सेंटर पर मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में वैक्सीन लगाई गई। इसी के साथ भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

शिवपुरी जिले के करेरा तहसील की कृषि मंडी में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया था। लेकिन यहां अव्यवस्थाओं के साथ भारी लापरवाही भी नजर आई। वैक्सीन लगवाने पहुँची भीड़ ने जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जिया उड़ाई। अधिकांश लोग मास्क न लगाए हुए थे न ही दूरी का पालन कर रहे थे। लेकिन शिविर में जिम्मेदारों ने उन्हें रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। बदइंतजामी का आलम यहीं नहीं रुका, बारिश के कारण सेंटर पर लाइट चली गई जिसके बाद यहां मोबाइल टॉर्च की रोशनी में लोगों को वैक्सीन लगाई गई। कोरोना वैक्सीन हो या कोई और टीका, उसे बेहद सावधानी के साथ लगाया जाना होता है। लेकिन मोबाइल की रोशनी में वैक्सीन लगाना किसी खतरे को न्योता देने से कम नहीं और यही होता दिखा इस वैक्सीनेशन सेंटर पर।

[dgv_vimeo_video id=”578139368″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews