शिवपुरी में राशन वितरण में गड़बड़ी के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, अधिकारियों के आश्वासन के बाद खोला चक्काजाम

शिवपुरी के ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले ग्रामीण कम राशन मिलने की शिकायत के चलते चक्काजाम कर बैठ गए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खत्म किया गया।
Shivpuri

शिवपुरी जिले के उदयपुरा गांव में शुक्रवार शाम को आदिवासी परिवार कम खाद्यान्न और शक्कर ना मिलने के विरोध में सड़क पर चक्का जाम पर बैठ गए। ग्रामीणों ने राशन वितरण में मनमानी करने का आरोप लगाया है।

बीच सड़क पर चक्का जाम कर बैठे ग्रामीणों के प्रदर्शन की वजह से इस मार्ग से निकलने वाले लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग सड़क पर बैठे ग्रामीणों को देखकर यह सोचते नजर आए के आखिरकार अब वह निकलेंगे कहां से। मामले की जानकारी लगने के बाद प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया।

क्या है ग्रामीणों की शिकायत

ग्रामीणों के मुताबिक जिले के बक्सनपुर, उदयपुरा और सिहमर्रा में ज्योतिष मूल्य की राशन दुकान है वहां पर तैनात सेल्समैन उन्हें तय मात्रा में राशन नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्ड धारकों को तय किए गए कोटे से 10 किलो गेहूं कम दिया जा रहा है और शक्कर भी नहीं दी जा रही है।

यह भी बताया गया कि कम राशन देने का अगर विरोध किया जाता है तो सेल्समैन और कथित तौर पर उनका समर्थन करने वाले सरपंच गाली गलौज करते हैं। ग्रामीणों ने रात के समय खाद्यान्न गायब करने का आप तो भी लगाया है। वहीं यह भी कहा है कि राशन तौलने वाले कांटे में चुंबक लगाकर हेरा फेरी की जाती है।

बता दें कि अपनी शिकायत को लेकर गुरुवार को करीब 80 ग्रामीण कलेक्टर पहुंचे थे और शिकायत दर्ज करवाई थी। जब  सुनवाई नहीं की गई तो वह सड़क पर उतर गए और विरोध जताया।

अधिकारियों ने दिया आश्वासन

चक्का जाम की सूचना मिलने पर खोड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद नायब तहसीलदार प्रतिभा पांडे भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने ग्रामीणों को पात्रता के अनुसार पूरा राशन दिलाने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने सड़क से जाम हटाकर प्रदर्शन समाप्त किया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews