शिवपुरी में दो पक्षों में जमकर मारपीट, कुल्हाड़ी लगने से महिला की मौत, क्रॉस FIR दर्ज

शिवपुरी में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। विवाद में एक महिला की मौत हुई है और कुछ लोग घायल हुए हैं।
Shivpuri

शिवपुरी में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष देखने को मिला। दरअसल, जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के छोटी खजूरी गांव में दो पक्षों में लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर शुक्रवार रात को एक बार फिर विवाद देखने को मिला।

दोनों पक्षों के बीच कहासुनी से शुरू हुआ ये विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। यह बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ट्रैक्टर चढ़ाया और कुल्हाड़ी, लाठी और फरसा से हमला किया। इस घटना में एक महिला के सिर में कुल्हाड़ी लगने से मौत होने की जानकारी के सामने आई है। 11 लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में किस दर्ज किया गया है।

रास्ते को लेकर पुराना विवाद

इस घटना के बारे में बारेलाल जाटों ने बताया कि अस्पताल में अपनी ड्यूटी के बाद वह घर पहुंचे थे। रात करीब 8 बजे उनकी भाभी, मां, भाई और दोनों भतीजे खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में भोला जाटव ट्रैक्टर लेकर पहुंचा और वाद विवाद करते हुए गाली गलौज करने लगा। जब विरोध किया तो उसने परिवार के लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।

यह पूरी घटना भूरिया बाई, गायत्री बाई, रामबती बाई, फेरन सिंह, राहुल और रोहित के साथ हुई है। घटना में गुड़िया भाई के सर में कुल्हाड़ी लगने से उनकी मौत हो गई है। दुर्गेश जाटव, किशना जाटव, भागीरथ जाटव, राकेश जाटव, कल्ला जाटव, विनोद जाटव, शीलकुमार जाटव, पप्पू जाटव, सुशीला जाटव पर हथियार लेकर मौके पर पहुंचने की जानकारी भी सामने आई है।

महिला की हुई मौत

पूरे परिवार के मुताबिक दुर्गेश ने भूरिया भाई के सिर पर कुल्हाड़ी सवार किया। इसके बाद सभी ने मिलकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। घटना के बाद घायलों को बदरवास अस्पताल पहुंचाया गया जहां भूरिया भाई को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आज उनका पोस्टमार्टम किया जाने वाला है।

दूसरे पक्ष ने भी की शिकायत

इस मामले में दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। क्रॉसफायर में यह बताया गया है कि फेरन, बारेलाल, राहुल और रोहित ने गाली गलौज कर लाठी डंडे से मारपीट की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews