शिवपुरी में खाई में गिरा अनियंत्रित ट्रॉला, चालक की मौत, हेल्पर का चल रहा इलाज

शिवपुरी में एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई है और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Shivpuri

शिवपुरी के अमोला घाटी इलाके में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। यहां पर एक ट्रॉला खाई में गिर गया। अचानक हुई इस घटना में ड्राइवर की मौत हो गई है और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में हुई ये घटना देर रात 2:30 बजे की बताई जा रही है। यहां एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरी खाई में चला गया। हादसे में ड्राइवर राम चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हेल्पर उमेश गंभीर रूप से घायल है। ये ट्रॉला कानपुर से सूरत ले जाया जा रहा था।

वन देवी मैया मंदिर के निकट दुर्घटना

यह ट्रॉला अमोला घाटी में वन देवी मैया मंदिर के पास पहुंचा ही था तभी हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क के किनारे गहरी खाई में चला गया। जैसे ही वाहन अनियंत्रित हुआ ड्राइवर उसे संभाल पाता उसके पहले ही यह खाई में गिर गया।

 Shivpuri

घायल का चल रहा इलाज

घटना की सूचना मिलने के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के जरिए घटना में घायल हुए हेल्पर उमेश कुमार को शिवपुरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हेल्पर गंभीर रूप से घायल हुआ है और उनका इलाज किया जा रहा है।

चल रही कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक मृतक ड्राइवर राम अनुज चौधरी उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के ग्राम कैथवालिया छपिया वसई के रहने वाले थे। वहीं हेल्पर उमेश कुमार उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के इटौरा का निवासी है। ड्राइवर के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews