भंडारा विवाद: आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई

प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी।
Bhandara dispute Bulldozer action against accused illegal construction

Bhandara dispute Bulldozer action against accused illegal construction

आजाद नगर गोकलपुर में देवी जागरण और भंडारे के दौरान हुए विवाद में पारस यादव की मौत के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार सुबह जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले के आरोपी के अवैध निर्माण और मकान को तोड़ दिया। संयुक्त कार्रवाई के दौरान आरोपी के सभी चिह्नित निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया।

गौरतलब है कि रविवार देर रात रांझी थाना क्षेत्र के आजाद नगर गोकलपुर में देवी जागरण और भंडारे के दौरान विवाद हुआ था। इस दौरान दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल 48 वर्षीय पारस यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

शव रखकर किया था प्रदर्शन, मुआवजे, बुलडोजर एक्शन की थी  मांग 

पारस यादव की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने विकल मोड़ पर शव रखकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी।

मुख्य आरोपी सहित 6 गिरफ्तार 

प्रदर्शन के चलते तीनों मार्गों पर लंबा जाम लग गया था। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को मांगें पूरी करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया था। मामले में रांझी पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर वंशकार सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब प्रशासन ने आरोपी के अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाईन की है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

वंदना झा की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews