उधारी के पैसों को लेकर युवक को बंधक बनाकर 2 घंटे तक मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिवपुरी में एक युवक के साथ कमरे में बंद कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Shivpuri

शिवपुरी जिले के मायापुर क्षेत्र से एक युवक को 2 घंटे तक बनाकर मारपीट किए जाने की जानकारी सामने आई है। यह बताया जा रहा है कि गेहूं के उधारी के पैसों को लेकर युवक के साथ यह सब किया गया है। इस घटनाक्रम के दौरान युवक को कान, गला पीठ और पैरों में चोट आई है।

जिस युवक के साथ मारपीट की गई है। घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवक ने दावा किया है कि मारपीट होने के बाद उसे एक कान से सुनाई देना बंद हो गया है। जानकारी सामने आने के बाद मायापुर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करें जांच शुरू कर दी है।

उधारी को लेकर हुई मारपीट

इस मामले में पीड़ित नथन गिर ने बताया कि वह राजापुर चौराहे पर एक दुकान में था। यहां पर वह अपनी गुम हुई बाइक को ढूंढने के लिए कैमरा के फुटेज देख रहा था। इसी दौरान मौके पर बूधौन निवासी अखलेश लोधी, मुकेश लोधी और अनिल लोधी पहुंचे। ये तीनों नथन से उधारी के पैसे देने को कहने लगे। पीड़ित का कहना है कि वो पूरा हिसाब कर चुका है फिर भी उससे पैसे की मांग की जा रही है।

पीड़ित ने यह भी बताया है कि तीनों उसे लेकर मुकेश लोधी के घर पहुंचे और यहां एक कमरे में उसे बंद कर पैसे देने को कहने लगे। उसके साथ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट शुरू कर दी गई। लगभग दो घंटे तक उसे कमरे में बंद कर लात घूंसे और थप्पड़ मारे गए। इस वजह से उसे शरीर पर कई जगह चोट आई है।

भाई ने छुड़वाया

जब नथन के साथ मारपीट कर उसे बंधक बनाने की जानकारी उसके भाई जयपाल और दयाल को लगी तो दोनों ने मुकेश लोधी के घर पर जाकर उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया और अपने साथ घर लेकर गया। यहां हालत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

नथन ने इस मामले में मायापुर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना के कारण और उधारी से जुड़े हुए विवाद की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवक के मेडिकल परीक्षण के बाद जो भी सामने आता है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews